महाराजा गज सिंह जी ने उम्मेद भवन पैलेस से हरी झण्डी दिखाकर तीन वितरण वाहनो को रवाना किया

महाराजा हनवन्त सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट के सहायता प्रोजेक्ट के तहत बाप व फलोदी क्षेत्र के लाभार्थी परिवारों को 105 सोलर कुकर व 20 सोलर हीटर वितरण किया जायेगा

राजमाता कृष्णा कुमारी जी के तिथि के अनुसार 100 वें जन्मदिन पर हुआ सामाजिक सरोकार का कार्य

जोधपुर। महाराजा गज सिंह जी रविवार को उम्मेद भवन पैलेस से महाराजा हनवन्त सिंह जी चेरिटेबल ट्रस्ट के सहायता प्रोजेक्ट 16 के तहत दी जाने वाली सामग्री के तीन वाहनो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

महाराजा गज सिंह जी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट सहायता -16 काफी समय से चल रहा है । महाराजा हन वन्त सिंह जी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा यह संचालित हो रहा है । पहले कार्यक्रम बाड़मेर जिले में चलताथा ,अब फलोदी व बाप मैं संचालित हो रहा है ।उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से इसमें जल संरक्षण के कार्य करवाए जातेहैं जिसमें तालाब की खुदाई ,तालाब निर्माण व टांके व टॉयलेट का कार्य करवाया जाता है । उन्होंने कहा कि इस कार्य में लक्जमबर्ग के विदेश मंत्रालय के सहयोग से होरहा है । पेडम लक्जमबर्गके तत्वाधान में परियोजना चलाई जा रही है उन्होंने कहा कि
राजमाता कृष्णा कुमारी जी का तिथि के अनुसार शिवरात्रि को 100 वाँ जन्मदिन भी है इस अवसर पर यह सामाजिक सरोकार का कार्य किया जा रहा है । राजमाता कृष्णा कुमारी जी के जन्म शताब्दी के अवसर पर वर्ष पर अनेक सामाजिक सरोकार, जनहित व जन सेवा व अन्य कार्य किए जाएंग । उन्होंने कहा कि राजमाता स्कूल की बालिकाएं इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थितहैं । राजमाता जी के नाम पर ही यह स्कूल संचालित हो रही ।
उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट सहायता 16 के तहत सहायता प्रोजेक्ट के तहत बाप व फलोदी क्षेत्र के लाभार्थी परिवारों को 105 सोलर कुकर व 20 सोलर हीटर प्रदान किए जायेंगे,इसके लिए आज तीन वाहन सामग्री लेकर रवाना किए गए हैं ।

महाराजा हनवन्त सिंहजी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहायक प्रबंधक प्रदीप गगलानी ने इस अवसर पर बताया की प्रोजेक्ट सहायता 16के तहत ट्रस्ट द्वारा टांगों का निर्माण से जल संरक्षण को सुदृढ़ करने व शौचालयकाम सेवा नगर इकाइयों के निर्माण द्वारा स्वच्छता सुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है ।इस पहल को आगे बढ़ते हुए लक्जमबर्ग के विदेश मंत्रालय वे पदम लक्जमबर के सहयोग से 2 वर्षों तक प्रतिवर्ष 105 सोलर कुकर व 20 सोलर हीटर का वितरण कियाजा चुका है ,जिससे ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ,नवीनीकरण एवं किफायती ऊर्जा उपलब्ध हो सके ।परियोजना का शुभारंभ 2024 में हुआ । प्रथम वर्ष में ट्रस्ट द्वारा 20 टांके ,20 सोलर कुकर व 105 शौचालय सह स्नानाघर इकाइयों व 105 सोलर कुकर प्रदान किए गए ।उन्होंने बताया उन्होंने बताया कि सभी सोलर कुकर एवं सोलर वाटर हीटर का वितरण व टांका एवं शौचालय कार्य ग्राम पंचायत की ग्राम सभा की सामान्य बैठक में विधिवत अनुमोदन प्राप्त होने के बाद चयनित लाभार्थियों को अंशदान आधार पर ट्रस्ट की औपचारिक स्वीकृति मिलने पर ही किया जाता है । उन्होंने बताया कि गत 3 वर्ष में समान संख्या में सुविधा प्रदान की जा रही है तथा यह परियोजना सितंबर 2026 में पूर्ण होगी ।

राजमाता कृष्णा कुमारी विद्यालय की बालिकाएं भी रही उपस्थित
इस सामाजिक सरोकार के कार्य के अवसर पर राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल की बालिकाएं स्कूल टीचर दमयंती चारण व रोजलीन विंसेंट के साथ उपस्थिति रही ।महाराजा गज सिंहजी ने बालिकाओं व टीचर्स से बातचीत की व उनके साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया । कार्यक्रम मेंउम्मेद भवन पर हाउसहोल्ड के जनरल मैनेजर फारूक अहमद खान सहित अन्य स्टाफ उपस्थित था ।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button