एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधारोपण

जोधपुर। कमला नेहरू नगर स्थित फिरोज खान मेमोरियल गल्र्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में 3 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी और 4 राज एयर स्क्वार्डन एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। थर्ड ऑफिसर सुमेरा खान ने एनसीसी स्थापना, उद्देश्य और कार्यक्रमों के बारें जानकारी दी। इनकी अगुवाई में सभी कैडेट्स ने एनसीसी प्रतिज्ञा ली। एनसीसी केयर टेकर गज़ाला मेहर ने बताया की कार्यक्रम में कैडेट्स ने स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत पौधारोपण किया और इन पौधों की देखरेख की पूरी जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर फिरोज खान कैम्पस सीनियर प्रिंसीपल शबाना टाक, प्रिंसीपल शमीम शेख, मुख्य अध्यापिका उम्मे कुलसुम सहित एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button