हॉकी खिलाडी छात्राओं का उत्साह जोरों परसिरोही ने जैसलमेर को 20-0 से रौंदा

सिरोही। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन, सिरोही में आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद (19 वर्ष छात्रा) प्रतियोगिता का उत्साह जोरों पर है। खिलाडी खेल मैदानों पर अपना दमखम दिखा रहे है। प्रतियोगिता सचिव एवं प्रधानाचार्य श्रीमती कमला सिंह के अनुसार मैच नवीन भवन खेल मैदान तथा अरविन्द पैवेलियन के दोनों मैदान में खेले जा रहे है। उप जिला शिक्षा अधिकारी शा.शि. माध्य. शिक्षा लेहराराम तथा व.शा.शिक्षक अमृत माली के अनुसार राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद (19 वर्ष छात्रा) प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैदान न. 01 राउमावि नवीन भवन, सिरोही पर प्रथम मैच बाडमेर वर्सेज टोंक के मध्य खेला गया। जिसमें टोंक ने 6-0 से जीत दर्ज की। द्वितीय मैच श्रीगंगानगर वर्सेज डुंगरपुर के मध्य खेला गया। जिसमें श्रीगंगानगर 23-0 से जीता। तृतीय मैच नागौर वर्सेज उदयपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छुटा। मैदान न. 02 अरविन्द पैवेलियन सिरोही पर प्रथम मैच सीकर वर्सेज अजमेर के मध्य खेला गया। जिसमें अजमेर 7-0 से जीता। द्वितीय मैच सिरोही वर्सेज जैसलमेर का होने से खेल प्रेमियों तथा सिरोही वासियों का उत्साह चरम पर रहा। खेल प्रेमियों ने खिलाडियों का भरपुर उत्साह वर्धन किया। खिलाडियों ने शानदार खेल दिखाते हुए एक तरफा मुकाबला सिरोही ने 20-0 से जीता। तृतीय मैच अलवर वर्सेज जयपुर के मध्य खेला गया। जिसमें अलवर ने 7-0 से जीत दर्ज की। मैदान न. 3 अरविन्द पैवेलियन सिरोही के पीछे वाले मैदान में प्रथम मैच हनुमानगढ़ वर्सेज बूंदी खेला गया। जिसमे हनुमानगढ़ ने मुकाबला 29-0 से जीता। द्वितीय मैच बीकानेर वर्सेज राजसमन्द खेला गया। जिसमें राजसमन्द ने 9-0 से जीत दर्ज की। तृतीय मैच कोटा वर्सेज सीकर सांई के मध्य खेला गया। जिसमें सीकर सांई ने मुकाबला 17-0 से जीता।
खेलकूद प्रमियोगिता में टीम वर्क से हो रही है सराहनीय सेवाएं
पंजीयन टीम में कान्तिलाल आर्य, भुपेन्द्र कुमार सोलकी, तरूण सुथार के मार्गदर्शक में तथा आवास व्यवस्था में ईश्वरलाल पुरोहित, हितेष लौहार व श्रीमती दयावंती गुरनानी की टीम सराहनीय सेवाएं दे रहे है। खेल मैदान पर जितेन्द्र कुमार कांटिवाल, नरेश आर्य तथा मिडिया टीम में श्रीमती चन्द्रा खत्री, ललित बाबू देववंशी, आशुतोष व्यास, भंवर सिंह राठौड, गोपाल सिंह राव, नगाराम रेबारी सेवाएं दे रहे है। विद्यालय से रामकेश मीणा, अशोक गिरी, शैलेन्द्र सिंह, इंदरमल खंडेलवाल, मीना सोलंकी, शुचिता गोमतीवाल, निर्मला आचार्य, सभी संयोजक, नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी सहित सम्पूर्ण विद्यालय परिवार सराहनीय सेवाए दे रहा है।
इन्होंने किया निरीक्षण
खेल मैदान एवं सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का जिला शिक्षा अधिकारी मुख्या. माध्य. षिक्षा सिरोही श्रीमती गंगा कलावंत, पर्यवेक्षक कान्तिलाल खत्री तथा सहपर्यवेक्षक सुनील कुमावत ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मिडिया सहयोगी गोपालसिंह राव के अनुसार चयन समिति में श्रीमती रामेश्वरी देवी संयोजक, नटवर सिंह, श्रीमती उषा चौधरी व परमवीर सिंह देवड़ा सदस्यगण पैनी निगाह रख कर राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी चयन करने का कार्य कर रहे है। कार्यालय कार्य में नगाराम, कपुराराम, महेन्द्र सिंह, शैतान सिंह तथा गोपाल सिह देवड़ा सहयोग दे रहे।
खेल निर्णायक मंडल सराहनीय
इसमें बाबूलाल मीणा, रविन्द्र पाल सिंह, श्रीमती किरण कंवर भाटी, राजेन्द्र सिंह देवड़ा, ताराचंद्र जांगिड, श्रीमती पूनम, श्रीमती सुशीला साहु, शिवदान सिंह, परवीन चौधरी, हेमराज मेघवंशी, श्रीमती सुमन देवी, श्रीमती खुश्बू भाटी ने खेल मैदान पर सराहनीय सेवाएं दे रहे है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button