महिला कांग्रेस ने मनाया सावन महोत्सव
जोधुपर। जिला महिला कांग्रेस शहर कार्यकर्ताओं ने विधायक एवं अध्यक्ष मनीषा पंवार के नेतृत्व में सावन महोत्सव मनाया।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रातानाडा स्थित माहेश्वरी सभा भवन में लहरिया ड्रेस कोड के साथ एकत्रित होकर हर्षोल्लास के साथ सावन महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान सभी ने गीत संगीत, नृत्य, अंत्याक्षरी एवं अन्य खेलों के आयोजन में बढ़चढकर भाग लिया। विधायक पंवार ने बताया कि कोरोनाकाल में लम्बे समय तक महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लॉकडाउन में सेवा कार्य किया गया एवं निरन्तर महिला कांग्रेस आमजन की सेवा भाव में जुटी रही। सावन महोत्सव के आयोजन से सभी कार्यकर्ताओं मेंनव उर्जा का संचार करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महापौर कुन्ती परिहार एवं विधायक मनीषा पंवार ने स्वयं नृत्य इत्यादि प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व महापौर ओमकुमारी गहलोत, रेखा लोहिया, अंजूला रोपिया, फरजाना चौहान, विजयलक्ष्मी पटेल, सुरेन्द्र कंवर, दिव्या गहलोत, शुभलक्ष्मी पुरोहित, लता व्यास, कुसुमलता श्रीमाली, भगवती वैष्णव, हेमा भाटी, शारदा चौधरी, निर्मला देवडा, किरण गहलोत, कमला नाथावत, गीता पंवार, नजमा, रूबिना, परवीन अख्तर, वर्षा चौहान, गीता राजावत, आशा चौहान, किर्ती सिंह, आरती, भारती, शैलजा, जाफरान, भावना रिचर्ड, अर्चना, लीना राठी, भानू टाक, अर्चना, कांता, पूनम व्यास समेत सभी महिला कार्यकत्र्ताओं ने सभी प्रतियोगिताओं में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करवाई।