सर्वसमाज को एक साथ मंच पर लाने की कोशिश
जोधपुर। समस्त सनातन सर्वसमाज को आगामी समारोह में एक साथ मंच पर लाने के लिए सभी संतों व सैनिकों के सान्निध्य मेे सूरसागर बड़ा रामद्वारा में महंत रामप्रसाद महाराज के सान्निध्य में बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम संयोजक जेठाराम सुथार व पर्यावरण प्रेमी एडवोकेट विजय शर्मा की प्रेरणा से गुरुद्वारा के सेवादार जयपाल ज्ञानी, कबीर आश्रम के गादीपति रूपचंद महाराज, अखिल भारतीय आजना समाज महासभा के महासचिव पूर्व डिप्टीएसपी जोगाराम चौधरी, वैष्णव समाज संस्था के अध्यक्ष डॉ. धनराज वैष्णव, महासचिव एडवोकेट एनडी निंबावत, विजय रामावत, गुर्जर समाज बनाड़ के पूर्व सरपंच भंवरलाल गुर्जर, सरदार चरणजीत सिंह छाबड़ा, ओमप्रकाश अरोड़ा, पंकज जांगिड़, पुखराज परिहार, बाबूलाल, लक्ष्मण जांगिड़, विजय नायक व अन्य समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रारंभिक बैठक आयोजित कर आगामी समारोह के लिए विचार विमर्श किया गया।
महंत रामप्रसाद महाराज ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य सभी समाज को संगठित रखना, आपस में मेलजोल व भाईचारा बनाए रखना, सुख दु:ख में काम आना, समाज के उत्थान शिक्षा स्वास्थ सुरक्षा विकास कार्य मे तालमेल रखना आदि है। जेठाराम सुथार ने बताया कि आगामी कार्यक्रम में वे सभी सनातन सर्वसमाज के एक मुख्य प्रतिनिधि को एक भगवत गीता शास्त्र व एक शस्त्र तलवार पूजा करने हेतु व सम्मान हेतु भेट स्वरूप प्रदान की जाएगी। एडवोकेट विजय शर्मा ने पधारे हुए सभी सैनिक, संत व समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया।