चाइल्ड केयर होम का किया निरीक्षण
जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जोधपुर महानगर हेतु गठित संप्रेषण एवं किशोर गृह समिति की अध्यक्ष व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रैना शर्मा ने चाणक्य नगर पालरोड स्थित बाल बसेरा चाइल्ड केयर होम एवं गायत्री नगर स्थित बचपन चिल्ड्रन केयर होम का आकस्मिक निरीक्षण किया। उक्त गृहों में निवासरत बालक-बालिकाओं के रहन-सहन, अन्य आवश्यक सुविधाएं तथा उनके खान-पान एवं कोविड-19 को देखते हुए उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के निर्देश प्रदान किए गए।