चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा
सिरोही। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आबूरोड व रेवदर ब्लॉक के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर ग्रामीण क्षेत्र में संचालित हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर की गतिविधियों व मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए किए जानी गतिविधियों एवं धरातलीय स्तर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में यूपीएचसी आबूरोड के सभागार में बैठक आयोजित हुई। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बैठक में आबूरोड व रेवदर ब्लॉक से आए सीएचओ व एएनएम को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के राष्ट्रीय कार्यक्रम गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत भरे जा रहे घर-घर जाके 30 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति का सीबैक फॉर्म को शत प्रतिशत जल्द से जल्द भरने व ऑनलाइन करने के साथ का सीबैक फॉर्म में ज्यादा स्कोर वाले व्यक्ति स्क्रीनिंग कर हाई सेंटर रेफर कर उचित समय पर इलाज करवाने का निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बैठक में बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी से मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सतर्कता बरते के साथ ही एंटीलार्वल गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने एवं मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए पानी के ठहराव वाले स्थानों पर एम.एल.ओ. डलवाने के निर्देश दिए।
सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बैठक में सभी गर्भवती महिला की अनिवार्य 4 जांच समय रहते करना आवश्यक व संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना साथ गर्भवती महिला व बच्चों का टीकाकरण शत प्रतिशत करना, पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में समय पर एंट्री करवाने के सभी चिकित्साकर्मी को निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के साथ चिकित्सा विभाग के पीसीटीएस सॉफ्टवेयर के पेंडिंग कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बीसीएमओ आबूरोड डॉ. गौतम मुरारका, डॉ. विक्रांत सक्सेना, यूपीएम मानसिंह, बीपीएम पिंडवाड़ा रोहिताश कुमार के साथ सीएचओ व एएनएम बैठक में उपस्थित रहे।