जन्मदिन का तोहफा पशुओं के संग चारा दवाईयां एवं पौष्टिक पशु आहार वितरण

सिरोही। समाज के कुछ लोग अपने जीवन को वास्तविक जीते एवं यह लोग अपने शुभ कार्य के प्रसंग पर बेजुबान प्राणियों के लिए सेवा, समर्पण एवं सहायता पहुंचाते हैं । इसी तरह से पीपल फॉर एनिमल संस्था के कोषाध्यक्ष मनोज जैन रिखबचंद जी जैन निवासी रेवदर हाल सिरोही ने अपने जन्म दिवस  पर पशुओं के साथ सेवा देकर मनाया । भारतीय संस्कृति की परंपरा हैंयही भारतीय संस्कृति की परंपरा है कि हर व्यक्ति को चाहिए कि अपना  शुभ दिवस है उस दिवस पर यथासंभव गरीब तबके के लोगों को भोजन एवं बेजुबान पशु पक्षियों के लिए चारा, चिकित्सा एवं पौष्टिक आहार खिलाकर इनकी सुख में जीवन की कामना करनी चाहिए ।सेवा में लगे हैं भामाशाह ऐसा ही अनोखा उदाहरण मनोज जैन ने आज अपने जन्म दिवस पर दिया इन्होंने संस्था में पल रहे रेस्क्यू एनिमल को भरपूर भोजन एवं चिकित्सा इत्यादि सुविधा उपलब्ध करवाकर पूरे दिन भर सेवा दी ।मनोज जैन के सुपुत्र मनन जैन के 2 दिन पूर्व जन्म दिवस पर भी समर्पण भाव से सादगी प्रकट कर जन्म दिवस मनाया । उन्होंने पशुओं के लिए सहायता पहुंचाई के साथ अनोखा उदाहरण देकर समाज के कई बंधुओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बने । लिया संकल्पइनकी प्रेरणा से परिवार के  सभी सदस्य, मित्रगण एवं जीव दया प्रेमियों ने बेजुबान प्राणियों के साथ अपने शुभ प्रसंग पर बेजुबान प्राणियों की सहायता का संकल्प लिया ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button