भाजपा जिला कार्यालय का किया उद्धघाटन वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए भरी हुंकार

सिरोही। भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम में जिला संघटन प्रभारी मदन राठौर के मुखियातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत चुनाव के जिला संयोजक तारा भंडारी, जिला पंचायत चुनाव सह प्रभारी श्रवण बंजारा, विधायक समाराम गरासिया के सानिध्य में विधिवत रूप से भारत माता तश्वीर के समक्ष दिप प्रज्जलित कर किया गया। भाजपा जिला संघटन प्रभारी मदन राठौर ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो वादे सत्ता में आने से पहले किए थे उन वादों को निभाने में असफल रही हैं और आने वाले समय में बीजेपी फुल बहुमत से आएगी। जिला परिषद व पंचायतीराज चुनावो में भाजपा अपना पचरम लहरायेगी। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी रण में लगने के लिए हुँकार भरी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 9वीं किश्त के रूप में 19,509 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए है। किसान कल्याण और कृषि समृद्धि केंद्र सरकार की प्राथमिकता है।राठौर ने कहा कि निरंतर मिल रहे जनाधार से स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा मजबूती बनाए हुए हैं,कांग्रेस व अन्य दल बिखरे विपक्ष, नेतृत्व हीनता और राष्ट्र विरोधी नीतियों के चलते लगातार जनता के बीच अस्वीकार्यता बने हुए है हाल ही में राजस्थान और पंजाब में ऐसी स्थिति देखी जा रही है जिनसे साफ स्पष्ट होता है कि कांग्रेस की जनता की दमनकारी नीति अब उनके नेताओं पर भी लागू होने लगी हैं दमन की पराकाष्ठा इस हद तक है कि अब राज्यो राजधानी की सड़कों से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक आवाज बुलंद की जा रही है।
जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्रवादी कार्यकरता है, हम राष्ट्र को प्रथम मानकर कार्य करते हैं। कांग्रेस के कुशासन से आमजन तंग आ चुके हैं, आमजन इस पंचायत चुनाव में कांग्रेस सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी और जिले की सभी प्रधान व जिलाप्रमुख भाजपा का बनाएगे। पुरोहित ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक प्रचार करे है। जिलाध्यक्ष पुरोहित ने कांग्रेस के ऊपर आरोप लगाते हुए कहां की कांग्रेस आपसी झगड़े में उलझी हुई है विकास के कार्य ठप पड़े हुए है। जिले में भी कांग्रेस आपसी फुट में उलझी हुई है, जिससे जिले का विकास रुका हुआ है। जिला पंचायत चुनाव के सहप्रभारी श्रवण बंजारा ने कहा कि जनता कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त है जिससे आमजन में सरकार के प्रति भारी रोष है। पाली जिले में पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था और पंचायती राज चुनावों में भी जनता ने मानस बना रखा है कि कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है।
पंचायत चुनाव के जिला संयोजक तारा भंडारी ने कहा कि आमजन एक तरफ तो करो ना की महामारी से जूझ रहा है और दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार बिजली के भारी भरकम बिल देकर आमजन की कमर तोड़ रही है। जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि अशोक गहलोत की सरकार डेढ़ साल से कमरे में बंध है ओर मुख्यमंत्री मुख्यालय पे ताला लगा है जिसकी स्वीकार्यता खुद मुख्यामंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा से की। भाजपा जिलामीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सयोजक कमलेश दवे,पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी,पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया,जिला महामंत्री दुर्गा राम गरासिया,जय सिंह राव,जिला पंचायत चुनाव के जिला सह संयोजक दीपा राम पुरोहित सहित जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी चुनाव के प्रभारी, सह प्रभारी,सयोजक, सह संयोजक सहित भारी संख्या में मंड़ल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button