महाराज की धूनी पर भजन संध्या आयोजित
सिरोही । पाड़ीव कस्बे के काला कातरा में शिव के परमभक्त हंजारीमल महाराज की धूनी पर सोमवार को ग्रामवासियों द्वारा भजनसंध्या का आयोजन किया गया। इस धूणी पर ग्रामवासियों के सहयोग से मंदिर व भवन निर्माण किया जाएगा। धूणी पर निर्माण कार्य करने को लेकर नरेगा की महिला मजदूरों ने करीब बीस हजार रुपए जमा कर धूणी को सुपुर्द किया गया हैं। मेले में स्थानीय कलाकार हितेश एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर गांव की महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। महिलाओं ने नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित, सरपंच देसाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच जोगाराम मेघवाल, वार्ड पंच रुपाराम मेघवाल, साकलाराम राणा, छोगाराम राणा, प्रभाराम मेघवाल, छोगाराम घांची, अशोक मेघवाल, रघाराम घांची, हंसाराम प्रजापत, चेताराम मेघवाल, चौथाराम मेघवाल, भुराराम घांची, भुताराम माली, लक्ष्मण रावल, सुरेश पुरोहित, कालीदास संत, हितेश संत, जितेंद्रसिंह, सकाराम बोराणा, गणेश बोराणा, भुराराम प्रजापत, मोहनसिंह परमार, शंकरलाल हीरागर, त्रिकमाराम मेघवाल, कसुआराम मेघवाल, महेंद्र मेघवाल व राजुसिह राजपूत समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।