पौधारोपण कर पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

जोधपुर। अणुव्रत समिति व मिशन पर्यावरण व सामाजिक विकास व संरक्षण संस्थान (मेसडेस) के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मामाजी का थान में पौधारोपण कर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए।
स्कूल के प्रधानाध्यापक शौकत अली लोहिया ने बताया कि कार्यक्रम में सरपंच बबीना पप्पू सिंह उदावत के मुख्य आतिथ्य, समिति अध्यक्ष डॉ. सुधा भंसाली, मेसडेस अध्यक्ष अरविन्द कुमार व्यास, प्रचार प्रसार मंत्री महेन्द्र मेहता, व्याख्याता मन्जू माकड, गोपाल सिंह राजपुरोहित, मनोहरलाल, भीमाराम पटेल व अचलाराम पटेल के आतिथ्य में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के तहत आम, जामुन, अमरूद, शहतूत, गुलमोहर, नीम, करंज सहित गुलाब व अन्य प्रजातियों के घने छायादार व फल-फुलों वाले पौधे लगाकर विद्यालय परिवार व ग्रामवासियों को गोद देकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी दी गई। प्रधानाध्यापक शौकत अली लोहिया व गोपाल सिंह राजपुरोहित ने अतिथियों का गुलपोशी से स्वागत अभिनन्दन किया। अणुव्रत समिति व मेसडेस संस्थान ने अपनी ओर से सरपंच बबीना पप्पू सिंह उदावत, प्रधानाध्यापक शौकत अली लोहिया व गोपाल सिंह राजपुरोहित के साथ अन्य मेहमानों व ग्रामवासियों का अणुव्रत दुपटे, अणुव्रत साहित्य और अणुव्रत आचार संहिता पट भेंट कर उनका बहुमान बढ़ाया। इस मौके पर वार्ड पंच रमेश पटेल, थुम्बली की ढ़ाणी विद्यालय से स्टॉफ डॉ. सोनम मीणा, निम्बाराम चैधरी, नीतू चैपड़ा, ग्रामवासी भाकरराम, आसुराम, कलाराम, छोगाराम, जुगताराम, देवाराम, सोमाराम नायक, तुलसी देवी, राजाराम व अरविन्द पटेल उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button