सेवानिवृत्त कार्मिकों व आश्रितों की समस्याओं को सुना
जोधपुर। केंद्रीय सशस्त्र बलों से सेवानिवृत्त कार्मिकों व आश्रितों की बैठक आयोजित की गई।
सीमा सुरक्षा बल सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के महानिरीक्षक मदन सिंह राठौड़ एवं जिला कल्याण अधिकारी योगेन्द्र सिंह राठौड़ की उपस्थिति में सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल में जोधपुर, पाली एवं राजसमंद के केंद्रीय सशस्त्र बलों के सेवानिवृत्त तथा उनके आश्रितों के कल्याण हेतु त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कार्मिक एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निवारण हेतु सम्बंधित मुख्यालयों को अतिशीघ्र सम्पर्क किया जाएगा।