कोविड टीकाकरण कि रिपोर्ट कि जानकारी प्राप्त की

पाली। बाली पंचायत समिति के भाटूंद गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में उपखंड अधिकारी बाली अतुल प्रकाश ने कोर कमेटी व जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर कोविड टीकाकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं प्रगति रिपोर्ट के बारे में कोर कमेटी अध्यक्षा एवं पीईईओ कविता गहलोत से जानकारी प्राप्त की। व्याख्याता मूलाराम परिहार ने विद्यालय द्वारा स्माइल 3.0 कार्यक्रम के तहत कोराना काल में ऑनलाइन विद्यार्थियों को आओ घर से सीखने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
उपखंड अधिकारी अतुल प्रकाश ने भाटूंद कोर कमेटी द्वारा कोविड टीकाकरण एवं संक्रमण बचाव कार्यों के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए सराहना करते हुए कोर कमेटी एवं जनप्रतिनिधियों से कोविड की दूसरी लहर के दौरान हुए अनाथ बच्चों, विधवाओं को चिन्हित कर सरकारी योजनाओं से जोड़ कर लाभान्वित करने एवं कोविड की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर बचाव के लिए सर्वे कार्यों के दौरान बीमार व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए प्रेरित करने, कोविड-19 उचित व्यवहार बनाए रखने एवं  टीकाकरण विशेष रूप से दूसरा डोज समय पर लगवाने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी ने विद्यालय परिसर में लगे पौधों का अवलोकन करते हुए पौधा लगाकर आमजन को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश प्रदान किया।
बैठक के दौरान नायब तहसीलदार बाबूराम, सरपंच श्रीमती लासी देवी, वार्ड पंच मालाराम देवासी, वार्ड पंच प्रकाश गर्ग, ग्राम विकास अधिकारी रवि मोबारसा, कोर कमेटी के समस्त सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका इत्यादि उपस्थित रहे।
फोटो केप्शन 01 –

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button