जिले में 151 स्थानों पर शनिवार को होगा कोविड टीकाकरण
पाली। जिले में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 151 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित कर कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि शनिवार 17 जुलाई को जिले में 74 जगहों पर तृतीय चरण के 45 प्लस को प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज तथा हैल्थ केयर वर्कस एवं फ्रंट लाईन वर्कर की द्वितीय डोज लगाई जाएगी। वहीं चतुर्थ चरण में 10 स्थानों पर 18 प्लस के आयुवर्ग के लोगों को स्लाॅट मिलने पर तथा 67 स्थानों पर 18 प्लस के लोगों को आॅनसाइट पर वैक्सीन लगाई जाएगी।
सीएमएचओ डाॅ.आरपी मिर्धा ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन अभियान में पाली शहर में 8, सोजत शहर में 3, खारची ब्लाॅक में 12, पाली ब्लाॅक में 16, रानी ब्लाॅक में 12, जैतारण ब्लाॅक में 12, रोहट ब्लाॅक में 10, सुमेरपुर ब्लाॅक में 15, रायपुर ब्लाॅक में 20, देसूरी ब्लाॅक में 7, बाली ब्लाॅक में 14, सोजत ब्लाॅक में 22 स्थानों पर वैक्सीनेशन के लिए सत्र आयोजित कर कोविड से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा।