प्रत्येक स्टूडेन्ट तीन व्यक्तियों को करेंगे साक्षर

जोधपुर। रोटरी क्लब की ओर से पूरे हिन्दुस्तान में प्रौढ़ शिक्षा को प्रोत्साहन देने और इसे धरातल पर उकेरने के लिए जो प्रयास किए गए थे। उनमें सबसे पहले इन्हीं प्रयासों का एमओयू रोटरी इण्डिया लिट्रेसी मिशन, मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी एवं एएमपी इण्डिया के मध्य हुआ।
रोटरी इण्डिया लिट्रेसी मिशन उज्जैन के वाइस चैयरमेन और ई लर्निंग नेशनल कमेटी के मेम्बर शिक्षाविद् रवि प्रकाश लेंगर, उनकी पत्नी एवं सोसायटी के सीईओ मोहम्मद अतीक के साथ प्रौढ़ शिक्षा विषय पर वार्ता सम्पन्न हुई। यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद अमीन ने बताया कि कोविड लॉकडाउन के कारण से ये अनुबन्ध पूर्व में समय पर शुरू नहीं हो पाया इसलिए अब इसे कैसे सुनियोजित तरीके से शुरू किया जाए, इस सन्दर्भ बैठक ये आयोजित की गई।
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रेहाना बेगम ने बताया कि बैठक में यह तय हुआ कि आगामी माह से यूनिवर्सिटी में बीए बीएड एवं बीएस सी बीएड करने वाले सभी विद्यार्थी अपने घर और घर के करीब रहने वाले कम से कम 3 प्रौढ व्यक्तियों (15 वर्ष से अधिक आयु वाले) को प्रौढ शिक्षा के तहत साक्षर करेंगे। अगले 3 महीने में इस कार्य योजना का पहला चरण पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। जोधपुर आगमन पर अतिथियों का साफा व शॉल से राजस्थान की अपणायत निभाते हुए स्वागत सम्मान किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button