जोधपुर के 5 मुक्केबाजों का चयन
जोधपुर। चूरू में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर एवं यूथ मुक्केबाजी चयन प्रक्रिया में जोधपुर के 5 मुक्केबाजों का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता हुआ है।
जोधपुर मुक्केबाजी संघ के सचिव पीएस शेखावत ने बताया कि चूरू में आयोजित राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में यूथ ग्रुप में महेंद्र राणा, विश्वास मलिक एवं राहुल चावरिया जूनियर ग्रुप में शिप्रा राठौड़, मृणाल बारासा का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हुआ। टीम कोच रूप सिंह एवं टीम मैनेजर गजेंद्रा सिंह शेखावत थी। खिलाडिय़ों के जोधपुर पहुंचने पर जिला मुक्केबाजी संघ के कोषाध्यक्ष हेमंत शर्मा, मुक्केबाजी कोच विनोद आचार्य, भारतीय खेल प्राधिकरण के मुक्केबाजी कोच सुनील बारासा ने खिलाडिय़ों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया।