चामुंडा माता मंदिर में हुई साई बाबा की मूर्ति की स्थापना
जोधपुर। रिक्तियां भैरुजी चौराहा से रोटरी चौराहा के बीच रेल्वे ओवरब्रिज के नीचे स्थित चामुंडा माता मंदिर परिसर मे साईं भक्त राकेश जावा व विजय शर्मा के सहयोग से साईं बाबा की मूर्ति स्थापित की गई।
इस दौरान मंदिर पुजारी सहदेव और भजन गायक महेंद्रसिंह पंवार के सान्निध्य में विधिवत पूजा अर्चना की और मंत्रोचर के साथ श्रद्धालु दीपक कन्नौजिया, विजय शर्मा, राजकुमार तेजी, एसके शर्मा, नरेश कुमार, पंकज जांगिड़, संतुसिंह मेड़तिया, शिवानी कंसारा, विष्णु आदि की मेजबानी में मूर्ति स्थापित की गई। साईंभक्त विजय शर्मा और राकेश जावा ने बताया कि साईबाबा की महिमा अपरंपार है। जिसने भी साई बाबा को सच्चे मन से नाम याद किया उसके सारे दु:ख, दर्द, बीमारी और संकट शीघ्र दूर होकर बिगड़े काम साईबाबा की कृपा से ठीक होते है।