महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की जानकारी दी

जोधपुर। महावीर इंटरनेशनल रीजन 5 के अन्तरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल बांठिया के जोधपुर विजिट के दौरान बैठक का आयोजन किया गया।
संस्थान की सुधा गर्ग ने बताया कि बैठक में महावीर इंटरनेशनल के तीन केन्द्रों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। महावीर इंटरनेशनल जोधपुर, जोधा बाई एवं ब्लू सिटी द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों का विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। अन्तरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल बांठिया ने सभी केंद्रों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की प्रशंसा की तथा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की चर्चा की। ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया, बेबी किट, और आई केयर प्रोजेक्ट पर सेवा कार्य करने का मार्गदर्शन दिया। जीसीएम वंदना बक्शी द्वारा अन्तरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर अनिल बांठिया का माल्यार्पण व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। नागौर के पद्मश्री हिमताराम का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जेसी गांधी, जेएम कुम्भट, सुरेन्द्रराज मेहता, वंदना बक्शी, अमिता जैन, सुधा गर्ग, माया भंसाली की उपस्थिति रही।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button