स्वर्णिम विजय वर्ष विजय ज्वाला जैसलमेर पहुंची

जैसलमेर। 1971 के युद्ध में भारत की गौरवशाली जीत की 50वीं वर्षगांठ को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। 1971 के युद्ध में शानदार जीत न केवल सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है, बल्कि रेगिस्तान में तैनात सेनाओं के लिए भी बहुत अधिक महत्वपूर्ण है जहां लौंगेवाला की प्रसिद्ध लड़ाई को अपनी सेना ने जीता था। विजय ज्वाला कोणार्क कोर, दक्षिणी कमान की प्रतिनिधि टीमों के साथ जैसलमेर सैन्य स्टेशन पर पहुंच गई है। यह ज्वाला भारतीय सेना की गौरवशाली बेहतरीन परंपरा के तहत मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों द्वारा प्रदर्शित निर्णायक शानदार जीत, हिम्मत और गौरव का प्रतीक है मेजर जनरल अजीत सिंह गहलोत, सेना मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, बैटल एक्स डिवीजन ने जैसलमेर युद्ध संग्रहालय में विजय ज्वाला प्राप्त की। इस कार्यक्रम में जैसलमेर सैन्य छावनी के सभी सेवारत सैनिक और भूतपूर्व सैनिक मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान युद्ध नायकों और दिग्गज भूत पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। जैसलमेर में विजय ज्योति के प्रवास के दौरान जैसलमेर सैन्य स्टेशन के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न समारोह आयोजित किए जाएंगे। समारोहों में जैसलमेर सैन्य छावनी में तैनात सभी रेजिमेंटों में माल्यार्पण, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान, ऑनलाइन पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वृक्षारोपण अभियान और विजय मार्च शामिल हैं। विजय की ज्वाला अब लौंगेवाला और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button