विधायक ने एमजीएच की न्यू ओपीडी का किया निरीक्षण

जोधपुर। शहर विधायक मनीषा पंवार ने महात्मा गांधी अस्पताल के नये ओपीडी भवन में तैयार हुए कोविड सेण्टर का औचक निरीक्षण किया।
विधायक पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एमजीएच के न्यू ओपीडी भवन के उद्घाटन के अवसर पर ही इस परिसर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने व सभी सुविधाओं से सुसज्जित करने हेतु स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल को बजट आवंटन कर कार्य करवाने का कहा था। उनके द्वारा राज्य सरकार से तत्काल राशि 6.50 करोड़ रुपए जारी कर राज्य सरकार स्तर पर ही एजेन्सी को अधिकृत कर तत्काल कार्य शुरू करवा दिया गया।
विधायक पंवार ने निरीक्षण के दौरान न्यू ओपीडी भवन के प्रथम तल पर किए जा रहे निमार्ण कार्य का बारिकी से निरीक्षण किया व मौके पर मौजूद एजेन्सी के इंजिनियरों को गुणवता आधारित कार्य तय समय में मुख्यमंत्री की भावना अनुरूप करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही पूर्व में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किए गए कार्य में कमी पाए जाने पर रोष प्रकट करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल संवेदक को पाबन्द कर किए गए कार्य में सुधार करने हेतु कहा। विधायक पंवार ने सफाई व्यवस्था पर संतोष जताते हुए इसे नियमित रूप से ऐसा ही बनाए रखने को कहा ताकि आगन्तुक मरीजों व उनके परीजनों को निजी चिकित्सालयों के समान आधनिक सुविधाएं राजकीय चिकित्सालय में भी प्राप्त हो सकें। निरीक्षण के दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजश्री बेहरा ने बताया कि एमजीएच के न्यू ओपीडी कोविड सेण्टर के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर लियाकत अली रंगरेज, मोहम्मद इलियास, हेमन्त शर्मा, अंजुला रोपिया, ओम राणा एवं प्रकाश भारतीय आदि मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button