जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति कीजिला कलक्टर अंश दीप की अध्यक्षता में आयोजित हुई

पाली। जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की गुरूवार सवेरे जिला कलक्टर अंश दीप की अध्यक्षता में आयोजित हुई मासिक बैठक में परिवेदनाओं का निस्तारण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को वस्तुस्थिति की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। वीडियो काॅन्फ्रेसिंग से आयोजित बैठक में जिला कलक्टर ने राजस्व अधिकारियों के स्तर पर लम्बित प्रकरणों के यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण पर नाराजगी प्रकट करते हुए उपखण्ड क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बाली, देसूरी, जैतारण, मा.जं. एवं रानी उपखण्ड़ क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारियों को इस संबंध में एक सप्ताह में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज लम्बित मामलों के निस्तारण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि परेशानी की स्थिति में ही आमजन सम्पर्क पोर्टल तक पहुंचता है। ऐसे में परिवेदनाओं का निस्तारण नहीं होने से आमजन को मानसिक परेशानी उठानी पड़ती है। जिला कलक्टर ने कोविड़ संबंधी लम्बित मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करने की बात कहीं। उन्होंने अधिकारियों से सम्पर्क पोर्टल पर आने वाले प्रकरणों को नियत समय में निस्तारित करने एवं आरजीडीपीएस के तहत आमजन को राहत देने की बात कहीं। उन्होंने विशेष रूप से यथाशीघ्र लम्बित मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने निरीक्षण कार्यक्रमों की रिपोर्ट भी नियत समय पर पोर्टल पर अपलोड करने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने राजस्थान लोक सेवाओं की गारंटी अधिनियम तथा राजस्थान सुनवाई के अधिकार के तहत लम्बित मामलों एवं पंचायतीराज के लेवल वन एवं लेवल टू स्तर पर लम्बित प्रकरण को शीघ्रता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
वीसी में जिला कलक्टर ने धुंदला निवासी मांगीलाल पुत्र भीखाराम जाट का रेर्कडेड रास्ता खुलवाने हेतु तहसीलदार मारवाड़ जंक्शन से कार्यवाही कर रिपोर्ट पेश करने को कहा। करमावास पट्टा निवासी पतासी देवी पत्नी भाणाराम की पुत्री के विवाह के लिए राशि स्वीकृत करने एवं न्यू शक्ति नगर निवासी कैलाश की पेयजलापूर्ति के मामलों का निस्तारण कर परिवादियों को राहत प्रदान की। नया गांव सूर्या काॅलोनी निवासी संतोष सैन पुत्र गुलाबचंद की भूखण्ड के आगे अतिक्रमण होने व पट्टा दिलाने के मामलें में आयुक्त नगर परिषद को दस दिन में कार्यवाही कर रिपोर्ट पेश करने को कहा। जिला कलक्टर द्वारा राणाप्रताप चौक निवासी सुखवंती देवी एवं माण्डल के ग्रामीणों की काश्तकारों को ऋण नहीं मिलने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर रिपोर्ट पेश करने को कहा। इसी प्रकार बींजा निवासी मूलाराम, रामदेव रोड़ निवासी मोहनदास और भीमाणा निवासी भीखाराम की एईएन आॅफीस नाणा से जुड़ी बिजली रिडिंग से संबंधित शिकायत इत्यादि कुल 21 प्रकरण में सुनवाई कर 11 प्रकरणों का निस्तारित कर शेष में संबंधित अधिकारियों से कार्यवाही कर सप्ताह भर में रिपोर्ट पेश करने एवं इनके निराकरण के निर्देश दिए।
वीसी में अतिरिक्त जिला कलक्टर चन्द्रभानसिंह भाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपालसिंह, यूआईटी सचिव वीरेन्द्रसिंह चौधरी, उपखण्ड अधिकारी देशलदान, कृषि विस्तार उप निदेशक जितेन्द्रसिंह शक्तावत, उप श्रम आयुक्त आसकरण मालवीय, जिला परिवहन अधिकारी राजेन्द्र दवे समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो केप्शन 01 –

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button