खुशियों से खिल उठे लोक कलाकारों के चेहरे

जिला कलेक्टर ने डेढ़ सौ से अधिक लोक कलाकार परिवारों को खाद्य सामग्री के किट किए वितरित

जैसलमेर। जैसलमेर को पर्यटन क्षेत्रा में ख्याति दिलाने वाले लोक कलाकारों के चेहरे आज खुशियों से सरोबार थे। कोरोनाकाल की मार झेल आर्थिक रूप से टूट चुके लोक कलाकार परिवारों का आज जिला प्रशासन सहारा बना। ग्रुप फॉर पीपल तथा कलाकार कॉलोनी विकास समिति के तत्वावधान में कलाकार भवन में जिला प्रशासन और जिला रसद विभाग द्वारा लोक कलाकार परिवारों को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से खाद्य सामग्री किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर आशीष मोदी के मुख्य आतिथ्यजिला रसद अधिकारी की अध्यक्षता जब्बर सिंह चारणनगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मापार्षद देवी सिंह चौहान और पूर्व पार्षद श्रीमती मूलकंवर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया। इस कार्यक्रम में डेढ़ सौ से अधिक मांगणियार लोक कलाकार परिवारों और कठपुतली निर्माता लोक कलाकार भाट परिवारों को खाद्य अनाज गेंहूचने के किट वितरित किये गए। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से कोरोना संक्रमण के चलते कई परिवार संकट में आये है। राज्य सरकार द्वारा ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सहयोग और संबल के लिए खाद्य अनाज वितरण के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि सरकार  का लाभ वास्तविक परिवारों तक पहुंचे हमने यह अपनी प्रशासनिक टीम के साथ सुनिश्चित किया। इसके साथ ही सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता पीड़ितों को तत्काल और समय पर मिले ताकि उन्हें तात्कालिक राहत मिले। उन्होंने कहा की कोरोना काल में जिला प्रशासन के अधिकारियोंमेडिकल से जुड़े अधिकारियोंकार्मिकोभामाशाहों ने जो सेवा की मिशाल कायम की उसी की बदौलत कोरोना के संकट से हम उबरे है। उन्होंने कहा की रिजवान फाउंडेशन द्वारा जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिया जिसके लिए चंदन सिंह भाटी ने मेहनत कीजिला प्रशासन का पूरा सहयोग कियाउन्होंने कहा की तीसरी लहर या भविष्य में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आप लोगो को जागरूक होकर रहना होगासभी अपना वेक्सीनेशन करायेमास्क पहन कर रखंेसामाजिक दुरी की पूरी पालना करे। उन्होंने कहा की लोक कलाकारों लिए राज्य सरकार ने  योजना बनाई हैउसका शीघ्र क्रियान्वयन  करेंगे। जिला रसद अधिकारी जब्बर सिंह चारण ने कहा की सरकार कोरोना के बाद कमजोर परिवारों के सहयोग के लिए कई योजनाएं लाई है। इन योजनाओं का लाभ वास्तविक परिवारों को मिले यही प्रयास रहता है। आज आप सब को देख शकुन मिला। नगर परिषद के आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि कोरोनाकाल का समय धीमा पड़ा हैसभी ने मिलकर प्रयास कर कोरोना को मात दीमगर हमे भविष्य में पूर्ण सावचेती बरतनी होगीगाईडलाइन की पालना करनी होगी। उन्होंने कहा की लोक कलाकार परिवारों को नगर परिषद से सहयोग अपेक्षित हो जरूर बतायेआप अपनी समस्याएं बताये हम समाधान का पूरा प्रयास करेंगे। चंदन सिंह भाटी ने जिला कलेक्टर आशीष मोदी द्वारा में प्रशासनिक टीम के साथ किये कार्यो पर प्रकश डालते हुए उनकी दूरष्टि और प्रशासनिक क्षमता की जानकारी प्रदान की। पार्षद देवी सिंह चौहान ने कहा की जिला प्रशासन ने आज लोक कलाकार परिवारों के चेहरे पर जो मुस्कराहट दी उसके लिए जिला कलेक्टर और उनकी टीम आभारकमल सिंह भाटी रामगढ़ ने स्वागत उद्बोधन दिया।

लोक कलाकारों का उत्साह के साथ किया स्वागत

जिला कलेक्टर मोदी के कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर प्रवेश द्वार पर लोक कलाकारों के दल ने अंतराष्ट्रीय लोक कलाकार चम्पे खान के नेतृत्व में जोरदार ढोलथालीविभिन्न साज खड़तालसारंगीश्रीरखसहनाई आदि से लोक गीतों की धुनों पर स्वागत किया। मुख्य द्वार पर बालिकाओं रिद्धिसिद्धिपारुल भाटीश्रीमती मूल कंवरश्रीमती किरण भाटी ने जिला कलेक्टर का कुमकुम तिलक और पुष्प वर्षा से स्वागत किया। पचास से अधिक लोक कलाकारों ने केसरिया बालम स्वागत से जिला कलेक्टर मोदी भाव विभोर हो गए। ग्रुप फॉर पीपल द्वारा जिला कलेक्टर सहित अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर नत्थू सिंह चौहानमुकेश गज्जाश्रीमती किरण कंवर भाटीराजेंद्र सिंह चौहानसत्यनारायण व्यासप्रेम सिंह चौहानमहावीर सिंह चौहानओम सिंह चौहानलक्ष्मीनारायण भाटीअजय सिंह राहड़शैतान सिंह देवड़ाविजेंद्र सिसोदियाकठपुतली कला के मर्मज्ञ खैराती लालबुजुर्ग लोक कलाकार झूठे खानबूटे खानजस्सू खानफुसे खानखेते खानदिलबर खानबाबू खानगुलाम खान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चंदन सिंह भाटी ने किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button