जैसलमेर जिला परिषद की विशेष साधारण सभा की बैठक में

महानरेगा पूरक प्लान का अनुमोदन

जैसलमे । जैसलमेर जिला परिषद की विशेष साधारण सभा की बैठक गुरुवार को जिलाप्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी की अध्यक्षता में जैसलमेर पंचायत समिति सभागार में हुई। इसमें विधायक रूपाराम धनदेउप जिलाप्रमुख डॉ. बी.के. बारूपालपूर्व जिलाप्रमुख अंजना मेघवाल एवं अब्दुल्ला फकीरजिला परिषद सदस्यगणप्रधानगणजिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारणअतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अर्चना व्यास सहित जिला परिषद के अधिकारीविकास अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। इसमें महात्मा गांधी नरेगा सहित ग्रामीण विकास की अन्य योजनाओं पर चर्चा हुई और स्वीकृत कार्यों का अनुमोदन किया गया। बैठक में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अन्तर्गत 79192-71 लाख रुपए धनराशि के 13 हजार 044 कार्यों से संबंधित वर्ष 2021-22 के पूरक प्लान का अनुमोदन किया गया। जिलाप्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी ने बैठक में बताया कि जिला परिषद सदस्यों की मंशा के अनुरूप ग्रामीण विकास गतिविधियों और विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने कार्यों की स्वीकृतियों में जिला परिषद सदस्यों की राय लिए जानेस्वीकृतियों से संबंधित प्रक्रियाओं में तेजी लानेपारदर्शिता का पूरा-पूरा ध्यान रखने आदि पर जोर दिया। विधायक रूपाराम धनदे ने महानरेगा के अन्तर्गत हर क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए अपने गांव-ढांणियों के आस-पास ही कार्य स्वीकृत करनेजिले में जोब कार्ड के अनुरूप समय पर स्वीकृतियां जारी करनेबार-बार आपत्तियों से बचने के लिए कार्यों की स्वीकृतियां जारी करने से पूर्व चेक लिस्ट से मिलान करनेसमय पर भुगतान करने आदि के सुझाव दिए। उप जिलाप्रमुख डॉ. बी.के. बारूपाल ने सभी प्रकार की सूचनाओं से सभी जिला परिषद सदस्यों को पूर्व में अवगत करानेसमय पर अनुमोदन करने आदि के बारे में विचार रखे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के पूरक प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button