वन महोत्सव सप्ताह मनाया
जोधपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारतीय प्राणि सर्वेक्षण में यूनियन की तरफ से वन महोत्सव सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डॉ. इन्दु शर्मा और डॉ. रूकैया बानों ने पौधारोपण किया। प्रादेशिक यूनियन सचिव अय्युब खान ने कहा कि एक पेड लगाने से लाखों कीड़े मकोड़े, कीट पतंगे वास करते है और कई प्रकार के पक्षियों को भोजन व आवास मिलता है। आज आक्सीजन की कमी के कारण पुरा देश जूझ रहा है इसको देखते हुए वृक्ष जीवनदायी है, इनका संरक्षण कर अपना जीवन सुरक्षित बनाएं। कार्यक्रम में रघुराम, जितेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, अखिलेश कुमार, महेन्द्र सिंह, सत्तार खां सहित सभी ने पौधे लगाए और संकल्प लिया कि वे घर पर भी एक एक पौधा लगाकर नियमित उसकी सार संभाल करेंगे।