सर्वजाति स्वर्गाश्रम में किया पौधारोपण

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार लाल सागर मंडल द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम फतेह नाड़ी चाणक्य नगर स्थित श्मशान भूमि परिसर में किया गया।
वृक्षारोपण जिला संयोजक नरेश सुराणा, उपमहापौर किशन लड्डा, विजय राजोरिया, महेंद्र तंवर, महेश व्यास के सान्निध्य में आयोजित किया गया। इस दौरान सुरेश भाटी, लीलावती भाटी, अलका थामेत, लक्ष्मण सिंह भाटी, हेमंत सोलंकी, विष्णु सेन, मुस्कान, धनराज बागरेचा, महेश शर्मा, श्याम दाधीच, करणसिंह सरदार सहित सर्वजाति के गणमान्य लोग मौजूद रहे जिन्होंंने पौधारोपण में सहयोग किया। ज्ञात रहे कि इस श्मशान भूमि मेंं सभी जाति वर्ग के लोगों का अन्तिम संस्कार किया जाता है। ऐसे में सामाजिक समरसता कार्यक्रम की श्रृंखला में श्मशान भूमि को हराभरा बनाने के लिये वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button