जिला कलक्टर आशीष मोदी ने बरना गांव में लोक कलाकारों

एवं ग्रामीणों को खाद्यान्न के पैकेट्स वितरित किए

जैसलमेर। कोरोना की वजह से प्रभावित जरूरतमन्द परिवारों को खाद्यान्न वितरण का दौर जारी है। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने शनिवार को जैसलमेर जिले के बरना गांव पहुंच कर कलाकारों तथा ग्रामीणों को रसद विभाग की ओर से खाद्यान्न सामग्री के पैकेट्स का वितरण किया। जिला कलक्टर ने बरना एवं छतागढ़ के 30-30 परिवारों को 15-15 किलो गेहूं तथा 3-3 किलो चने के पैकेट्स वितरित किए। उल्लेखनीय है कि रसद विभाग के पास वितरण से शेष रह गई सामग्री गरीब जरूरतमन्दों में वितरित किए जाने की जिला कलक्टर की पहल पर यह सामग्री वितरित की जा रही है। बरना पहुंचने पर मशहूर लोक कलाकार गाजी खां एवं अन्य कलाकारों तथा ग्राम्य जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जिला कलक्टर का स्वागत किया। इस दौरान जिला रसद अधिकारी जबरसिंह ने बताया कि नोन एनएफएसए में वितरण के उपरान्त शेष रह गई सामग्री जरूरतमन्दों को वितरित की जा रही है ताकि कोविड में लॉक डाउन व अन्य कठिनाइयों से प्रभावित लोगों को सम्बल प्राप्त हो सके।इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, ग्राम्यजन प्रतिनिधि एवं कार्मिक तथा ग्रामीण उपस्थित थे। बरना के ग्रामीणों खासकर लोक कलाकारों ने जिला कलक्टर की इस पहल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button