शिविर में 150 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित
जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा की ओर से खारडा रणधीर उप स्वास्थ्य केन्द्र पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 150 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हुए।
शिविर में आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. एन.के. वैष्णव, जनरल सर्जन डॉ. रामेश्वर लाल सिन्वर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.सुमन गालवा, दंत चिकित्सक डॉ. अरशद पठान व सामान्य चिकित्सक डॉ. नितेश अरोड़ा ने ग्रामीणों की जांच कर परामर्श दिया। क्लब अध्यक्ष सोनल गोठी और सचिव रीता स्वामी ने चिकित्सकों को साफा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रफत खान ने उप स्वास्थ्य केंद्र के नर्सिंग स्टाफ व कोषाध्यक्ष पारुल ने आरसीसी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का माल्यार्पण कर व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए आभार जताया।
इंटरेक्ट क्लब ऑफ यंग जेस्ट के सहयोग से चिकित्सा शिविर के बाद क्लब पदाधिकारियों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मरुधरनगर में पौधारोपण किया। इंटरेक्ट क्लब की अध्यक्ष भूमि माहेश्वरी और सचिव नेहल जैन ने नीम, शीशम और अशोक सहित 50 पेड़ लगाए। इसके अलावा मंदिरों, प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय और अस्पताल जैसे कई अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण के लिए आरसीसी मरुधरनगर टीम को पौधे सुपुर्द किए। इस अवसर पर पूर्णिमा, शोभिका, टीना लड्डा, विदिता बाहेती, कावेरी बजाज व नई सदस्य रेणु चौहान उपस्थित थी।