पाक से आ रहे ड्रोन के लिए अलर्ट
जोधपुर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पश्चिमी कमान के विशेष महानिदेशक सुरेंद्र पंवार ने पाकिस्तान से आ रहे ड्रोन को लेकर चिंता प्रकट की। उन्होंने जवानों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कराने वाले पाक ड्रोन पर एसओपी के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
पंवार ने दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर में बॉर्डर पर विभिन्न सीमा चौकियों के निरीक्षण के बाद एक सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। जम्मू कश्मीर में हाल ही में बढ़ी पाकिस्तान की ड्रोन गतिविधियों को लेकर सैनिकों को अलर्ट करते हुए पंवार ने कहा कि तस्करी और विभिन्न अवांछनीय गतिविधियों के लिए सीमा पार से ड्रोन का उपयोग एक चुनौती है। बीएसएफ जवानों को ड्रोन की हर हरकत पर गौर करने और नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए कहा। बॉर्डर पर विषम परिस्थितियों मेंं ड्यूटी दे रहे जवानों की उन्होंने प्रशंसा भी की। दो दिवसीय दौर के दौरान उन्होंने विभिन्न सीमा चौकी पर फायरिंग एक्सरसाइज का निरीक्षण भी किया। पहुंचे। उनके साथ बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक पंकज गूमर भी थे।