गांधी नगर आवासीय योजना का निरीक्षण किया

जोधपुर। नगर निगम की पहली आवासीय योजना गांधीनगर आवासीय योजना को विकसित करने की कवायद शुरू की गई है और जल्द ही गांधी आवासीय योजना के शेष रहे भूखंडों को नीलाम किया जाएगा। इसके साथ ही कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। महापौर उत्तर कुन्ती परिहार व आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने निगम अधिकारियों के साथ गांधी नगर आवासीय योजना का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
महापौर उत्तर कुन्ती परिहार ने बताया कि करीब नौ वर्ष पहले नगर निगम की पहली आवासीय योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की जरूरत महसूस की जा रही थी। महापौर ने बताया कि नए बोर्ड गठन के साथ ही गांधी आवास योजना के विकसित करने का कार्य हाथ में लिया गया और अधिकारियों के साथ इस की कार्य योजना तैयार की गई। उन्होंने बताया कि पहले चरण में कॉलोनी के पूरे क्षेत्र से कंटीली झाडिय़ां को हटाने का काम किया जा रहा है, साथ ही डब्ल्यूएमबी रोड बनाने की शुरुआत की जा चुकी है। महापौर ने बताया कि कॉलोनी में सडक़ के डामरीकरण का कार्य भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि कॉलोनी में पेयजल के लिए पीएचईडी के अधिकारियों से 5 करोड़ का मांग पत्र प्राप्त हुआ है जो नगर निगम की ओर से दिया जा रहा है। पीएचइडी की ओर से पूरी कॉलोनी में पाइप लाइन बिछाने के साथ ही एक उच्च जलाशय का निर्माण भी किया जाएगा, वही कॉलोनी में विद्युतीकरण कार्य को पूरा करने के लिए डिस्कॉम अधिकारियों को मांग पत्र जारी करने के लिए कहा गया है। कॉलोनी में 33/11 केवी का जीएसएस स्टेशन स्थापित कर विद्युतीकरण का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। कॉलोनी में खराब पड़ी हाई मास्क लाइट को दुरुस्त किया गया है वहीं दो और हाई मास्क लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम की ओर से आवासीय कॉलोनी मे जल्द ही सीवरेज लाइन का कार्य भी पूरा कर दिया जाएगा।
महापौर उत्तर कुन्ती परिहार ने बताया कि गांधीनगर आवासीय योजना में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा, साथ ही स्कूल और मनोरंजन पार्क के लिए भी जगह चिन्हित की गई है। पार्क में ग्रीनरी विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, वहीं आगामी मानसून सीजन में आवासीय योजना की सडक़ों के दोनों और पौधे लगाने का काम भी किया जाएगा। बता दे कि वर्ष 2012 में नगर निगम की पहली आवासीय योजना गांधीनगर आवास योजना की शुरुआत की गई थी। कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही जल्द ही शेष रहे भूखंडों के विक्रय के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button