रोहिचाखुर्द की बुलबुल छात्रा ने परी बनकर बटोरी सराहना

जोधपुर। भारत स्काउट व गाइड संगठन के रीजनल स्तरीय दो दिवसीय वर्चुअल बाल महोत्सव में जोधपुर जिले के कब बालकों एवं बुलबुल बालिकाओं द्वारा उत्साहजनक प्रदर्शन किया गया।
लूणी पंचायत समिति के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिचाखुर्द की यूनिट लीडर शशि शर्मा के अनुसार जोधपुर जिले से 10 बुलबुल एवं दो कब बालकों ने प्रथम दिवस पोस्टर मेकिंग, पेपर क्राफ्ट, और कहानी कला, फेस पेंटिंग और हैंड पेंटिंग में भाग लिया। द्वितीय दिवस रोहिचाखुर्द विद्यालय की बुलबुल वीरबालाओं ने लोक नृत्य में हरिया पोदीना और फैंसी ड्रेस में परी का मनमोहक रूप धारण कर उत्साह जनक प्रदर्शन के साथ जोधपुर का नाम रोशन किया।
रीजनल स्तर पर आयोजित इस वर्चुअल बाल महोत्सव में जोधपुर जिले से चयनित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिचाखुर्द से यूनिट लीडर शशि शर्मा के नेतृत्व में जाह्नवी कंवर, छाया, स्वरूप कंवर, लक्षिता, केशर, नेहा कंवर, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय भटिण्डा से गाइडर सरोज घई के नेतृत्व में आराधना, खुशबू एवं ज्योति बामणिया और सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर से यूनिट लीडर विशन सिंह प्रजापति के नेतृत्व में लक्ष्य चौधरी, समीर खान एवं पूर्वी सिंह परिहार ने भाग लिया। प्रतिभागियों का प्रतियोगिता परिणाम राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा 5 जुलाई को घोषित किया जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button