कांग्रेस में हर वार्ड से कार्यकर्ताओं को जोडऩे का आह्वान
जोधपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा नियुक्त जोधपुर संभाग प्रभारी मोहन हटेला, राजेन्द्र अडवाना, राहुल चौधरी ने जोधपुर शहर जिला कांग्रेस सेवादल व जोधपुर देहात जिला कांग्रेस सेवादल की सयुंक्त बैठक ली।
कांग्रेस सेवादल के जिला प्रवक्ता अब्दुल क़य्यूम क़ुरैशी ने बताया कि सर्वप्रथम जोधपुरी परम्परा अनुसार संभाग प्रभारी मोहन हटेला का युसुफ ने सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए संभाग प्रभारी ने कहा कि जोधपुर शहर व जोधपुर देहात में कांग्रेस सेवादल को और अधिक मजबूत करने के लिए हर वार्ड हर ब्लॉक से कार्यकर्ताओं को जोडऩे का आह्वान किया। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह राठौड़ ने संभाग के तीनो प्रभारियों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सेवादल अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के नव नियुक्त समन्वयक माधोसिंह गहलोत, विजय रामावत, ओमप्रकाश परिहार, अब्दुल क़य्यूम क़ुरैशी पंकज शर्मा ने प्रदेश द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए अपने कार्य मे जी जान से जुट गये है।
इस अवसर पर संभाग प्रभारी राजेन्द्र अडवाना, राहुल चौधरी व देहात अध्य्क्ष हजारी सिंह गहलोत ने सम्बोधित किया। बैठक में जोधपुर शहर जिला कांग्रेस सेवादल के माधो सिंह गहलोत,ओमप्रकाश परिहार, प्रेम कंवर शेखावत, विजय रामावत,पार्षद विजय परिहार,पंकज शर्मा, सलमान मेहर,राणाराम मेघवाल, चेतन चौहान, विरेन्द्र भाटी, हमीरा राम विश्नोई, नेना राम चौधरी, देहात अध्य्क्ष हजारी सिंह गहलोत उपस्थित थे।