जोधपुर मैन शाखा परिषद कीबैठक सम्पन्न
जोधपुर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्लॉइज यूनियन जोधपुर मण्डल के कार्यालय में जोधपुर मैन शाखा परिषद की बैठक मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
मीटिंग में सर्वप्रथम कोरोनाकाल में दिवंगत हुए कर्मचारियों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। नवनिर्वाचित साथी अनूप त्रिवेदी व बिलाल खां का स्वागत किया गया। मीटिंग में ब्रांच के परिक्षेत्र में आने वाले सभी ब्रांच के पदाधिकारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं को मण्डल अध्यक्ष को अवगत कराया। मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय रेल कर्मचारियों के लिए बड़ा ही कठिन है इसलिए सभी कर्मचारियों को इस संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करें ताकि वर्तमान सरकार के समक्ष हमारी जायज मांगो को पूरजोर तरीके से रख सके।
शाखा परिषद बैठक में जितेन्द्र गुर्जर, ट्रेकमेन्टेनर को रेलवे अस्पताल की कार्यकारिणी समिति का अध्यक्ष बनाया गया। मण्डल व ब्रान्च के पदाधिकारियों द्वारा इनको माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया। सभा का संचालन परमानन्द गुर्जर द्वारा किया गया। सभा को बजरंग सिंह राठौड़, सुनील टाक, आशा खीची, अशोक सिंह मेड़तिया, विजयलाल शर्मा, अमर सिंह मीना, शंकरलाल चाहर, रविन्द्र कुमार प्रजापत, रमेश सोलंकी, मनोज सोलंकी, विकास सेन, अन्जुमन पठान ने सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में मदनलाल बैरवा, जसबीर सिंह चौधरी, रामनिवास चौधरी, विक्रम सिंह, बाबूलाल गुर्जर, महबूब खां, अमिता जैकब, भैराराम चौधरी, अयूब खां, रजत पंवार, दीपक शर्मा, नईम मोहम्मद शेख, हनुमानराम चौधरी, राजेन्द्र गहलोत, कौशल कुमार, भंवर सिंह दहिया, शंकरनाथ सहित कई साथियों ने मास्क व सोशियल डिस्टेन्स के साथ भाग लिया।