गौरव पथ पर भाजपा ने किया पोधारोपण

जोधपुर। डाम्. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस कार्यक्रम की श्रृंखला में भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के आह्वान पर कार्यक्रम के सह-समन्वयक एवं उप महापौर श्रीकिशन लड्डा और कार्यक्रम के समन्वयक एवं जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा के संयुक्त नेतृत्व में रातानाड़ा मण्डल क्षेत्र में गौरव पथ स्थित स्वामी विवेकानन्द स्मारक परिसर एवं मूुरिया मण्डल स्थित बरकततुल्ला खान स्टेडियम के सामने भाजपा के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, महापौर वनिता सेठ, उप महापौर श्रीकिशन लड्डा, जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, जिला कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, मण्डल अध्यक्ष माधोसिंह परिहार, श्यामसुन्दर गौड़, कुणाल भण्डारी, देवज्ञ जांगिड़, अशोक भाटी, अनिल कुमार प्रजापत, मोतीलाल भाटी, रमेश भाटी, दीपक कण्डारा, नरेन्द्र सिंह शेखावत, अमरलाल वर्गी, नरेन्द्र फितानी, मनीषा गौड़, हरेन्द्र चौधरी ने सहयोग कर पौधारोपण किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button