पालडी राणावत में 55 लाख की बिजली चोरी पकड़ी

जोधपुर। जोधपुर डिस्कॉम जिला वृत्त व विजिलेंस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भोपालगढ़ उपखंड के ग्राम पालड़ी राणावत में जांच के दौरान मैसर्स सोलंकी जिनिंग कटर नाम की एक फर्म से 55 लाख रुपए की बिजली चोरी पकड़ी है।
मुख्य अभियंता जोधपुर जोन इम्तियाज बेग के निर्देश पर सतर्कता जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एक सूचना पर टीम जब ग्राम पालड़ी राणावत में मैसर्स सोलंकी जिनिंग कटर के यहां पहुंची और जांच की तो साफ तौर पर बिजली चोरी होते हुए पाई गई। इस पर मौके पर वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए मीटर सीज कर दिया गया और चोरी के काम में ली जा रही सामग्री भी जब्त कर दी गई। करीब 55 लाख की बिजली चोरी होने का अससेस्मेंट कर आरोपी को जुर्माना अदा करने का नोटिस दिया गया है।
बिजली चोरी पकडऩे गई टीम में सहायक अभियंता सतर्कता जोनल जवानराम खारोल, सहायक अभियंता एमएंडपी बिलाड़ा भगाराम पालीवाल एवं सहायक अभियंता ओएंडएम भोपालगढ़ सुरेंद्र सेवर के साथ कनिष्ठ अभियंता विरेंद्र प्रताप सिंह, गौतम नाथ, अभिषेक मीणा और संतोष कुमार गुप्ता साथ थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button