समंवित प्रयासों से करना है तीसरी वेव का मुकाबला
जोधपुर। संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा ने राज्य मानव अधिकार आयोग के निर्देशानुसार कोरोना की तीसरी वेव की तैयारियों के लिए किए गए चिकित्सा प्रबंध के बारे में बैठक ली।
संभागीय आयुक्त ने बैठक में कहा कि कोरोना की दूसरी वेव का सभी ने मिलकर बेहतर प्रबंधन किया व अब सब कुछ ठीक है। इसके लिए जिले में जिला कलक्टर व जिला प्रशासन की टीम व मे्िरडकल व पुलिस प्रशासन ने अच्छा प्रबंधन किया। उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी वेव आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हम सभी को मिलकर तीसरी वेव का मुकाबला करना है और बेहतर चिकित्सा प्रबंधन बढाने है ताकि लोगों का जीवन बचाया जा सके व किसी प्रकार की दिक्कत उत्पन्न न हो सकें।
मानव अधिकार आयोग के रजिस्ट्रार ओमी पुरोहित ने बैठक में कहा कि मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास के निर्देशों से यह बैठक प्रशासन के साथ की गई है। तीसरी लहर की संभावना चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा बतायी जा रही है, इसमें बच्चों के भी प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। आयोग चाहता है कि जिला प्रशासन व मेडिकल प्रशासन सभी तैयारियों उन संभावित परिस्थितियों के बचाव के लिए करें। उन्होंने अब तक इसके लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली।
जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बैठक में बताया कि जिला प्रशासन ने दूसरी वेव का अच्छे से प्रबंधन किया। अॅाक्सीजन की दूसरी वेव में दिक्कत को देखते हुए अस्पतालों में भामाशाहों, विधायक मद से अॅाक्सीजन प्लंाट लगवाए गए। अब तीसरी वेव को देखते हुए अस्पतालों के आईसीयू बेड को बढाने के लिए कार्य प्रगति पर है। चिकित्सा सुविधाएं सुदृढ करने के पूरे प्रयास किए जा रहे है। वैक्सीनेशन पर पूरा फोकस किया जा रहा है, जहंा कम वैक्सीनेशन हो रहा वहंा मोटिवेट किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कार्य हो सकें।
बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अरूण कुमार पुरोहित ने संभाग स्तर पर की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। मेडिकल कॅालेज के प्राचार्य डॉ. एसएस राठौड़ ने बताया कि अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं बढाने के पूरे प्रयास हो रहे है। तीसरी वेव की प्लानिंग के तहत 90 एनआईसीयू बेड सुविधा की जा रही है, एमडीएम में 60 व उम्मेद अस्पताल में 30 बेड की सुविधा बढाई जायेगी। इसके लिए वर्क अॅार्डर दे दिए है। उन्होंने बताया कि 60 एडल्ड आईसीयू बेड की सुविधा बढाई जा रही है जिसमें 30 बेड एमडीएम व 30 बेड एमजीएच में होगे। इसके भी वर्क अॅार्डर दे दिए गए है। उन्होंने बताया कि न्यू ओपीडी एमजीएच में आईसीयू के 40 अतिरिक्त बेड सुविधा की तैयारियंा चल रही है। इसके लिए भामाशाह से 12 बेड तैयार कर लिए व अन्य बेड भामाशाह, विधायक मद व अन्य स्त्रोतों से लगाने के प्रयास हो रहे है। उन्होंने बताया कि एमडीएम जनाना विंग में पीआईसीयू के डेढ सौ बेड स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भिजवाये गये है। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलवंत मण्डा ने जिले में चल रहे वेक्सीनेशन कार्य की जानकारी दी। बैठक में एमडीएम अधीक्षक डॉ. एमके आसेरी व अधीक्षक एमजीएच डॉ. राजश्री बेहरा भी उपस्थित थी।