शहजाद अंसारी जोधपुर इकाई के सेके्रट्री नियुक्ति
ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर इकाई के अंसारी सेेक्रेट्री नियुक्त
जोधपुर। ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की राजस्थान इकाई में जिला जोधपुर के जिलाध्यक्ष हाजी सैय्यद आरिफ अली ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान राज्य के प्रभारी हाजी जाहिद खान पठान की सहमति पर खिदमत के कामों से जुड़े शहजाद अंसारी को ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी जोधपुर इकाई का सेक्रेट्री नियुक्त गया किया है। उन्होंने इस आशय की इत्तिला राष्ट्रीय कार्यालय को भी भेज दी है। जिलाध्यक्ष आरिफ अली ने जानकारी देते हुए बताया कि बाकि पदों पर भी जल्द ही नियुक्ति की जाएगी । नव-नियुक्त डिस्ट्रिक्ट सेकेट्री शहजाद अंसारी को समस्त राज्य और जिला इकाइयों ने मुबारकबाद दी है ।