पौधे परिवेश की शान, संरक्षण हमारा दायित्व:- बोहरा
राउप्रावि सांसियों का तला में हुआ पौधारोपण, अभियान में अब तक लगे 405 पौधे
बाड़मेर । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में गुरूवार को प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन आचार्य एवं एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में पौधारोपण कर पौधे संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। पौधारोपण के दौरान नीम, गुलमोहर, कनेर, करंज आदि के 20 पौधे लगाएं गए । एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि सृष्टि संस्थान, बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के तहत् बाड़मेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर प्रतिदिन पौधारोपण किया जा रहा है । जिस कड़ी में इस सीजन में अब तक 405 पौधे लगाएं जा चुके है । अमन ने कहा कि जहां पौधों से परिवेश की सुन्दरता बढ़ती है, वहीं पौधों से सजीवों को प्राणवायु सहित अनेकानेक लाभ प्राप्त होते है । ऐसे में पौधों का संरक्षण हमारा नैतिक दायित्व बनता है । संस्था प्रधान गुंजन आचार्य ने कहा कि शिक्षा विभागीय आदेशों के क्रम में आगामी दिनों में विद्यालय परिसर में सघन पौधारोपण किया जायेगा । जिस कड़ी में गांधी ईको वाटिका में अलग-अलग किस्म के पौधे रोपित किए जायेंगें । इस दौरान गुलाबाराम, संस्था प्रधान गुंजन आचार्य, मुकेश बोहरा अमन, डालूराम सेजू, दीप्ति चैधरी, सुनिल सिसोदिया, मानाराम, रहीम खान खिलजी, सामीर खान, शेर खान, सन्तोष ससोदिया, प्रेम सिसोदिया, नारायण आदि उपस्थित रहे ।