सिरोही और माउंट आबू के इतिहास के बारे में दी जानकारी

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में सिरोही के पूर्व महाराजा पद्म श्री श्री रघुवीर सिंह देवड़ा ने मुलाकात की। श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। पद्म रघुवीर सिंह देवड़ा ने राज्यपाल को सिरोही रियासत और यहां से जुड़े इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1964 वर्गमील में फैला आबू पर्वत  सिरोही रियासत का ही अंगभूत था। उन्होंने आबू पर्वत पर स्थापत्य कला के मंदिरों, कुलदेवता सारणेश्वर महादेव और मेवाड़ के महाराणा कुम्भा द्वारा अचलगढ़ के अचलेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना आदि से जुड़े इतिहास के बारे में विस्तार से राज्यपाल मिश्र को जानकारी दी। राज्यपाल मिश्र ने माउन्ट आबू की जैव विविधता और यहां पर जलवायु परिवर्तन के अंतर्गत आ रहे बदलाव के बारे में भी पद्मश्री रघुवीर सिंह देवड़ा से चर्चा की

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button