वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक का सम्मान किया

जोधपुर। नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के मण्डल कार्यालय में वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक गजराज सिंह चारण का स्थानान्तरण हो जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक गजराज सिंह चारण के कार्यकाल में मण्डल ने समय पालन, लोडिंग तथा आय के अन्दर भारतीय रेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास, केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामनिवास चौधरी, उपाध्यक्ष जसबीर सिंह चौधरी ने गजराज सिंह चारण को साफा पहना कर व मोमेन्टो देकर स्वागत किया तथा मण्डल व शाखा के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभा का संचालन परमानन्द गुर्जर द्वारा किया गया। सभा को जसबीर सिंह चौधरी, हनुमानदास वैष्णव, मनोज शर्मा, जसबीर सिंह चौधरी, देवेन्द्र रामावत ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर सुनील टाक, बन्ने सिंह, आशा खीची, अशोक सिंह मेडतिया, हेमन्त शर्मा, हनुमानदास वैष्णव, ज्योतिप्रकाश माथुर, बंशीलाल भाटी, कमलेश पुरोहित, शशीभूषण सिंह, विजया व्यास, अन्जुमन पठान, जितेन्द्र ढाका, राजेन्द्र वैष्णव, कौशल कुमार, विजयलाल शर्मा, उपेन्द्र कुमार, अमर सिंह मीना, मूलाराम, मोहम्मद नईम शेख, शाहरूख, आसूराम चौधरी, धीरज गुप्ता, राकेश पुरोहित, जसराम मीना, पुखराज, गोरर्धन व्यास, पदम सिंह, मनोज सोलंकी, शंकर सिंह भाटी, विक्रम सिंह मांगलिया आदि कार्यकर्ताओं ने मास्क व सोशियल डिस्टेन्सिग के साथ वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक का स्वागत किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button