मानसिक विमंदित गृहों का औचक निरीक्षण किया

जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर की सचिव रैना शर्मा ने मदर टेरेसा मानसिक विमंदित गृह बालिका तथा सिद्धार्थ बाल निकेतन मानसिक विमंदित गृह कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान रैना शर्मा ने विमंदितों के निवास स्थान तथा गृह परिसर की साफ-सफाई, विमंदितों के सोने की व्यवस्था, केयर टेकर उपलब्धता एवं रसोई घर की जांच कीी। साथ ही विमंदितों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा विमंदितों की चिकित्सा जांच नियमित करवाने के निर्देश प्रबन्धक को दिए। कोरोना वायरस के सक्रंमण से बचाव हेतु सभी केयर टेकर एवं सहायकों को मास्क आवश्यक रूप से लगाने तथा कोरोना वायरस से बचाव हेतु भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई गाइडलाइन की पालना करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मदर टेरेसा विमंदित गृह की प्रबन्धक मरीना एलफोन्सा तथा सिद्धार्थ बाल निकेतन विमंदित गृह के प्रबन्धक मनोहरलाल उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button