21 जून से 02 अक्टूबर तक वृक्षारोपण कार्यक्रम

सिरोही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150 वीं जयन्ती समारोह एवं स्वतत्रता दिवस के वर्षगाठ के संयुक्त कार्यक्रम अन्तर्गत 21 जून से 02 अक्टूबर तक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की क्रियान्विति के लिए जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने वर्चुअल विडियो कांफे्रसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि कार्यक्रम अन्तर्गत बा- बाबू अभियान कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के द्वारा व शहरी क्षेत्रों में स्थानीय निकायों द्वारा अभियान चलाया जाए, इसके अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में गांधी वाटिका एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बा-बाबू वन की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों एवं आम जनता को जोडते हुए उनके जन्म दिवस एवं वैवाहिक वर्षगाठ के अवसर एवं अपनो की स्मृति में पौधरोपण करवाया जाए तथा प्रत्येक पौधे को गोद दिया जाकर समुचित रख रखाव की जिम्मेदारी दी जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि उचित स्थलों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाकर प्रत्येक वृक्ष की खाद , पानी एवं सुरक्षा की व्यवस्था इस प्रकार की जाए, वृक्ष जीवित रह सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड महामारी के परिप्रेक्ष्य में पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन की उपलब्धता को सुनिश्चित करने एवं पर्यावरण को शुद्व करने में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम से एक नई दिशा प्राप्त होगी।
     विडियो कांफे्रस में अतिरिक्त जिला गितेश श्रीमालवीय ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देकर क्रियान्विति के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  वीसी में वन, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास के अधिकारी, उपखंड अधिकारी एवं राज्य सरकार द्वारा जिला स्तरीय समिति में मनोनित गैर सरकारी सदस्य राजेन्द्र सांखला व जयन्ती लाल माली एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी एवं मनोनित सदस्यगण उपस्थित थे।  

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button