नियमित सफाई के अभाव में आमजन ने दी आंदोलन की चेतावनी

जनसुविधाओं से वंचित है

झूलते तारों का जाल से परेशान, सडक़ों पर फैलता गंदा पानी

जोधपुर। सूर्यनगरी के निवारघरों का मोहल्ला मोचियों की घाटी आडा बाजार जनसुविधाओं से वंचित, झूलते तारों का जाल, सडक़ों पर बहता सिवरेज व गंदा पानी से आमजन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ। वहीं स्थानीय निवासियों ने नियमित सफाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
समाजसेवी रूऊफ शेख ने बताया कि निवारघरों का मोहल्ला का मोचियों की घाटी नगर निगम, जिला प्रशासन व विद्युत विभाग, जलदाय विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रही है। शेख ने बताया कि निवारघरों का मोहल्ला, मोचियों की घाटी, गंगलाव तालाब मन्दिर के आसपास, बरकतुल्लाह कॉलोनी नियमित सफाई नहीं होने से क्षेत्र में हर समय गन्दगी आलम बना रहता है। वहीं गंगलाव तालाब मन्दिर के पास कचरे के ढेर लगे रहते है। जो बेहद बदबू मारते है, जिससे आसपास के लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।

महादेव मन्दिर को मनाया डम्पिंग यार्ड : गंगलाव तालाब के पास स्थित गंगेश्वर महादेव मन्दिर को नगर निगम द्वारा डम्पिंग यार्ड बना दिया है। स्थानीय निवासी अमित डांगी ने बताया कि गंगलाव तालाब स्थित गंगेश्वर महादेव मन्दिर मुख्य द्वार पर कचरा डाल देते है। जिससे वहां कचरा के ढेर लग जाते है। वहीं मन्दिर में आने व जाने वाले श्रद्धालुओं व आमजन को बदबुदार कचरा से गुजरना पड़ता है। नगर निगम सफाई कर्मचारी कभी समय पर नहीं आते है।

झूलते तारों से हादसे की आशंका : निवारघरों का मोहल्ला मोचियों की घाटी खम्बों पर झूलते नंगे तारों आमजन को खतरा कभी बड़ा हादसा होने आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासी सज्जन कुमार डांगी बताते है झूलते तारों को जल्द ही ठीक नहीं किया गया तो बारिश के दिनों कभी बड़ा हादसा हो सकता है। अत: विद्युत वितरण विभाग द्वारा झूलते तारों को जल्द ही सुधारा नहीं गया तो कहीं बारिश के दिनों कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है।
टूटी सडक़े : निवारघरों का मोहल्ला, मोचियों की घाटी में सडक़ों जर्जर हालत में होने से आमजन परेशान है। स्थानीय निवासी रणजीत, मनीष, निर्मल ने बताया कि सडक़ों पर जगह-जगह गड्डे होने के कारण मोहल्लवेवासियों व राहगीरों को गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सडक़ों बहता है गंदा पानी : सिवरेज व नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंंदा पानी सडक़ों बहने लगता है। स्थानीय निवासी सलीम खान व मोहम्मद वाजिद, आशिक हुसैन बताया कि आए दिन सिवरेज चोक हो जाने से गंदा पानी सडक़ों बहने लग जाता है। जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों व मोहल्लेवासियों को बदबूदार व गंदा पानी गुजरना पड़ता है।
ईद का चाँद है पार्षद : पार्षद राकेश कल्ला जितने के बाद में मोहल्ले में आकर झांकते तक नहीं है। स्थानीय लोगों द्वारा पार्षद को बुलाने बोलते है अभी मीटिंग में गये हुए है, कल आएंगे। नये-नये बाहने बनाते है। कभी कभार आते है तो झूठा आश्वासन देकर चले है। वार्ड व्यवस्थाओं को की ध्यान नहीं देते है।
स्थानीय निवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी : निवारघर युवा विकास समिति अध्यक्ष मजहरऊल इस्लाम व समाज सेवी रूऊफ शेख ने जानकारी देते हुए बताया कि मोचियों की घाटी, निवारघरों मोहल्ला की नगर निगम व जिला प्रशासन एवं विद्युत वितरण विभाग द्वारा समस्याओं को तुरन्त समाधान नहीं किया गया तो मोहल्लेवासी आंदोलनकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस आंदोलन को लेकर अमित डांगी, सज्जन कुमार डांगी, रणजीत, मनीष, निर्मल भाई, सलीम खान, मोहम्मद वाजिद, आशिक हुसैन, मजहरऊल इस्लाम, ईस्लामुद्दीन, फकरूद्दीन, सिराज अहमद, मो. याीसन, अब्दुल वाजिद सहित निवारघर मोहल्ला विकास समिति के समस्त कार्यकर्ता व सदस्य एवं मोहल्लवासियो आंदोलन के लिए पूर्ण समर्थन दिया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button