उम्मेद अस्पताल में मरीजों व परिजनों को शाम-सुबह नि:शुल्क खाना मिल रहा है
इन्दिरा रसोई से जरूरतमंदों को मिल रहा है नि:शुल्क खाना
जोधपुर। उम्मेद अस्पताल परिसर में संचालित इन्दिरा रसोई से मरीजों व परिजनों व जरूरतमंद लोगों को दोनों समय मिल रहा है घर जैसा शुद्ध खाना है। उम्मेद अस्पताल इन्दिरा रसोई संचालक सलीम खान ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार द्वारा कोई भी भूखा नहीं सोए इसलिए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी के नाम से पूरे प्रदेशभर के सभी जिलों में शुरू की गई इन्दिरा रसोई योजना जो जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते मरीजों व उनके साथ आने वाले परिजनों व फूटपाथ पर सोने वाले हर जरूरतमंदों को घर जैसा खाना बिल्कुल नि:शुल्क दिया जा रहा है।
इन्दिरा रसोई संचालक सलीम खान ने बताया कि गहलोत सरकार की ओर से कोरोना मरीजों, उनके परिजनों, अस्पताल के कर्मचारियों और प्रत्येक जरूरतमंदों को इंदिरा रसोई योजना के तहत नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। इंदिरा रसोई का संचालन करने वालों को सख्त हिदायत दी है कि जरूरतमंद से भोजन का कोई पैसा नहीं लिया जाए और यदि ऐसी शिकायत मिलती है तो उनका लाइसेंस भी तुरन्त निरस्त कर दिया जाता है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों व कोरोना संक्रमितों मरीजों को इंदिरा रसोई से नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने के बाद राजस्थान सरकार ने लॉकडाउन पीरियड में प्रत्येक जरूरतमंदों व फूटपाथ पर रहने वाले लोगों को भी नि: शुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आदेश है कि इंदिरा रसोई के जरिए जो भी व्यक्ति भोजन करने आता है, उससे किसी प्रकार कोई पैसा नहीं लिया जाए। बाकी सारा खर्चा सरकार वहन कर रही है। इंदिरा रसोइयों में लाभार्थियों का नाम, मोबाइल नंबर और फोटो लेते हुए कूपन देकर बैठाकर भोजन कराने की व्यवस्था है। लेकिन कोरोना संक्रमितों को इस प्रक्रिया से मुक्त रखा गया है। साथ ही इन्हें भोजन भी नि: शुल्क दिया जा रहा है। मरीजों व उनके परिजनों एवं हर जरूरतमंद को इंदिरा रसोई में भोजन नि:शुल्क दिया जा रहा है।