राजकीय बालिका गृह में दी विधिक जानकारी

जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर की सचिव रैना शर्मा ने राजकीय बालिका गृह में रह रही बालिकाओं को विधिक जानकारी दी।
उन्होंने बालिकाओं को बच्चों व महिलाओं के विरूद्ध हिंसा के रोकथाम, बाल विवाह निषेध अभियान के बारे में विधिक जानकारी प्रदान की तथा कोविड-19 के तहत वैक्सीनेशन करवाने व कोरोना महामारी व ब्लैक फंगस से बचाव व उपचार के बारे में जागरूकता प्रदान की। कार्यक्रम में बालिकाओं को वर्तमान में बालकों के साथ हिंसा, शोषण व उनके अवैध व्यापार के बारे में जागरूकता प्रदान की व महिलाओं के विरूद्ध होने वाली हिंसा को रोकने तथा उनसे स्वयं को सुरक्षित रखने के कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मदर वल्र्ड फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक राजेन्द्र कुमार गुर्जर द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु होम्योपैथी दवाओं का वितरण किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button