माता पिता के संस्कार ही व्यक्ति को परोपकारी बनाते है
सिरोही। विधायक संयम लोढा ने कहां कि माता पिता के दिये हुए संस्कार ही होते है जिससे व्यक्ति परोपकारी कार्य करता है। इसका संबंध धनवान होने से नही हमारे व्यक्तित्व से है। लोगो के पास करोडो रूपये होते है लेकिन छोटा सा खर्च करने में भी वह आगे नही आते। हमारे यहां खास तौर पर लोगो में समाज सेवा का बीज है। लोढा ने यह बात राजकीय चिकित्सालय वराडा में भामाशाह दिनेश मामता पुरोहित की ओर से बनायी गयी पेयजल प्याऊ के लोकार्पण के मौके पर कही। इस पर सवा लाख रूपये व्यय किये गये है। उन्होंने उन्होंने कहां कि मद्रास में व्यवसाय करने के बाद भी दिनेश पुरोहित ने वराडा चिकित्सालय की सुविधा में इजाफा किया है यह अत्यंत सराहनीय कार्य है। वैसे भी वराडा में तो हर घर घर में भामाशाह है और हर कार्य में लोग अग्रणीय भूमिका निभाते है। विधायक लोढा ने कहां कि प्याऊ का निर्माण करना मानवता के लिए सच्ची सेवा है और यह प्याऊ मरीजों के परिजनों को शीतल जल देने में सहायक होगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश कुमार, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक जोशी, ब्लॉक कांगे्स अध्यक्ष किशोर पुरोहित, समाजसेवी तुलसी पुरोहित, बाबूलाल पुरोहित, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल पुरोहित, छेलसिंह, इंद्र अग्रवाल, धूकाराम पुरोहित, डॉ महावीर प्रसाद जैन, सरपंच तगाराम हिरागर, रामलाल पुरोहित नारादारा, बाबूजी पुरोहित मनोरा, मीठालाल जांगिड़, तुलसी भाई पुरोहित मनोरा, बरलूट सरपंच भरत माली, प्रताप मेघवाल मड़वारिया, वार्ड मेंबर गोपाल पुरोहित, अर्जुन पुरोहित, सुरेश पुरोहित, भगवानाराम पुरोहित, वसंत लोहार, हकमाराम मेघवाल, चौथमल मेघवाल, प्रेमाराम देवासी, प्रवीण पुरोहित, इंद्रा अग्रवाल, शैल सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
*लोढा ने वराडा चिकित्सालय का भी किया निरीक्षण-* विधायक संयम लोढा ने वराडा पहुंचकर चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। लोढा ने आउटडोर व इनडोर मरीजों की प्रतिदिन संख्या, रक्तजांच, टीकाकरण, कोविड सेम्पल, पॉजीटिव रोगी, रिकवरी, पॉजीटिव केश की संख्या, लक्षण वाले नागरिकों की संख्या, मेडिकल कीट का वितरण, डिलवरी आदि की भी जानकारी ली। इस पर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने वराडा चिकित्सालय में मिल रही चिकित्सा सुविधा की जानकारी विधायक लोढा को दी। विधायक लोढा ने नागरिको से भी विस्तार से बातचीत कर हाल जाने।