कोरोनाकाल मे सेवा भारती आरएसएस सिरोही के युवा निभा रहे मानवता का फर्ज
सिरोही। हमारा सिरोही कोरोना महामारी को झेल रहा है, और उसी के निमित सम्पूर्ण राजस्थान में लॉकडाउन लगा हुआ है, और इस लॉकडाउन में स्वयं पर आश्रित परिवारों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, हर रोज कमाकर एवं मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाने वाले लोगो के ऊपर जैसे पहाड़ टूट पड़ा हो ऐसी स्थिति हो गयी ।
सेवा भारती आरएसएस सिरोहीके विक्रम सिंह इन्दा एवं शिवम अवस्थी यह दोनों युवा गरीब कच्ची बस्तियों में बसे परिवारों तक 2 टाइम भोजन पैकेट पहुँचा रहे है ताकि कोई परिवार भूखा नही रहे ।और साथ ही सेवा भारती द्वारा राजकीय चिकित्सालय सिरोही के बाहर काढ़े, एवं नीम्बू शिकंजी से कर रहे लोगो कि सेवा और जरूरत होने पर रक्तदान करवा कर जरूरतमन्दों की सहायता भी कर रहे है। इस दौरान युवा कार्यकर्ता भरत सोनी , अमन प्रजापत , जयेश माली ,गिरीश सोलंकी ,कुलदीप सिंह, राजेन्द्र माली,अंकित सिंह आदि सहयोग कर रहे है !!