मिशन कौमी एकता ने समाजसेवियों को सम्मानित किया
इतिहासकार समद अब्बासी को विशेष सम्मान से नवाज
जोधपुर। मिशन कौमी एकता ने समाजसेवियो व इतिहासकार समद अब्बासी, समाजवसेवी इमरान पठान, अब्दुल मजीद अब्बासी, निसार बाबूजी को मोमेन्टो व मैडल देकर सम्मानित किया।
मिशन कौमी एकता के प्रदेश अध्यक्ष आशीक खान (मुन्ना भाई) ने बताया कि रविवार को समाजसेवी व इतिहासकार समद अब्बासी, समाजसेवी इमरान पठान जिला महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जोधपुर देहात, अब्दुल मजीद अब्बासी, निसार बाबूजी को मिशन क़ौमी एकता जोधपुर द्वारा कोरोना काल विशेष समाजसेवा के लिए मोमेन्टो व मैडल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मिशन कोमी एकता के अध्यक्ष आशिक खान, उपाध्यक्ष यूसुफ रजा खान, कोषाध्यक्ष साकिर खान जोधपुर जिला अध्यक्ष रहूफ शेख सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।