केन्द्रीय कारागृह का किया औचक निरीक्षण
सेवा भारती समाचार।
तीन महिला व 36 पुरूष बंदी निकले कोविड पॉजिटिव
जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर की सचिव व अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश रैना शर्मा द्वारा केन्द्रीय कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय कारागृह के डिप्टी जेलर रणवीरसिंह व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कचरा पात्र अभी तक उपलब्ध नहीं करवाए गए है। साथ ही 3 ऑक्सीजन सिलेण्डर व आक्सीमीटर की आवश्यकता बताई। निरीक्षण के समय जेल में साफ-सफाई ठीक थी। अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश रैना शर्मा द्वारा महिला बंदियों से भी उनकी समस्याओं को लेकर वात्र्ता की। उनके द्वारा किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होना बताया गया। वही पुरूष जेल में बंदियों ने बताया कि उन्हें तीन साल से मजदूरी प्राप्त नहीं हो रही है।
निरीक्षण के दौरान महिला जेल में 3 तथा मेल जेल में 36 बंदियों का कोविड पॉजिटिव होना बताया गया। जिन्हे आइसोलेशन में रखा जाकर इलाज करवाया जा रहा है। वर्तमान में कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए स्टाफ व बंदियों को बार-बार साबुन से हाथ धोने, मुंह पर मास्क लगाये रखने के निर्देश दिए गए।