अंबेडकर जयंती पर किया समर्पण निधि का आगाज
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। भारत रत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की 130वीं जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जावाल मंडल द्वारा जावाल नरसिंह मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें तस्वीर फोटो पर फूल माला पहनाकर जन्म जयंती मनाई और साथ में समर्पण निधि अभियान का जावाल मंडल में आगाज किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह जी देलदर द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान जिल्ला मंत्री तुलसीराम पुरोहित, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह, पाडीव पूर्व जिला मंत्री अमरा राम ने बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला व उनको केवल एक विशेष वर्ग से न जोड़कर विश्व मानव के रूप में देखने की बात बताई। नारायण सिंह देलदर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री दशरथ मेघवाल मनोरा, ओबसिंह माकरोडा, खाम्बल मंडल उपाध्यक्ष व समर्पण निधि के मंडल सह्योजक महेंद्र प्रजापत, मंडल उपाध्यक्ष हड़मत सिंह नवोरा, सरपंच प्रतिनिधि शैतान सिंह, ताराराम पुरोहित, कानसिंह, विजयसिंह, कपूरा राम मेघवाल, सोमाराम पुरोहित देलदर, विशाराम सुथार, मोहनलाल रावल, अचलाराम माली, प्रवीणसिंह खाम्बल एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।