दही जमाते समय ध्यान रखें बस ये 3 ट्रिक्स

अगर आप घर में अलग-अलग तरह का दही जमाना चाहती हैं जिसमें टेस्ट, टेक्सचर और खुशबू अलग हो तो हम आपको बताने जा रहे हैं तीन ट्रिक्स। अगर आपसे पूछा जाए कि आप बाज़ार से दही कितनी बार खरीदती हैं तो इसका जवाब क्या होगा? अक्सर हम बाज़ार से लाए गए दही से ही अपना काम चलाते हैं। भारतीय खाने में दही का बहुत महत्व है और लगभग हर घर में इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में बाज़ार का दही हर बार लाना सही नहीं है। कई घरों में दही जमाने का प्रोसेस एक ही जैसा होता है और अक्सर ये शिकायत होती है कि घर में बाज़ार जैसा गाढ़ा दही नहीं जमता। वैसे अगर आपके दही जमाने का तरीका एक जैसा ही है तो रिजल्ट भी एक जैसा ही होगा।

अगर आप चाहती हैं कि अलग-अलग तरह का दही जमाएं और घर पर ही आपको हर डिश के हिसाब का सही दही मिल जाए तो फिर हम आपको बताते हैं तीन अलग ट्रिक्स जिनसें आप तीन अलग तरह का दही जमा सकती हैं।

1. गाढ़ा दही जमाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक-

गाढ़ा दही जमाने की एक खास ट्रिक है और वो है दूध के तापमान का ध्यान रखना। अगर आप चाहें तो उंगली से दूध का तापमान नाप लें। दही जमाने के लिए दूध का तापमान बिलकुल गुनगुना होना चाहिए। न ही बहुत ज्यादा ठंडा न ही बहुत गर्म। गुनगुने तापमान में ही गाढ़ा दही जमता है। साथ ही आपको दूध और दही का रेशो भी सही रखना है। अगर आप आधा लीटर दूध में दही जमाने वाली हैं तो एक छोटा चम्मच दही उसमें मिला कर उसे तेज़ी से फेंट लें, बस इतना ही। अगर आप ज्यादा दही डाल देंगी तो ये गाढ़ा नहीं बल्कि दही जमेगा।

इस ट्रिक में ये ध्यान रखें कि भले ही आप किसी भी मौसम में दही जमा रही हों गुनगुने दूध के अलावा और कुछ भी गर्म नहीं होना चाहिए। न ही बर्तन, न ही दही को ढकने वाला कपड़ा, न ही चम्मच। एक बार जब दही जम जाए तो उसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। इससे दही और भी ज्यादा गाढ़ा जमेगा।

CURD THIK

2. हंग कर्ड बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक-

हंग कर्ड बनाते समय आपको कपड़े का ध्यान रखना है। यकीनन अगर आप हंग कर्ड बनाने जा रही हैं तो थोड़ा पानी वाला दही इस्तेमाल करना होगा, लेकिन जिस कपड़े में दही को बांधना है अगर वो कॉटन की जगह मस्लिन का रहे तो हंग कर्ड का टेक्सचर और भी ज्यादा सॉफ्ट और क्रीमी हो जाएगा।

हंग कर्ड का इस्तेमाल योगर्ट और स्मूदी आदि बनाने में किया जा सकता है। इसके अलावा बालों के लिए भी हंग कर्ड काफी अच्छा होता है। दही के कबाब आदि बनाने हों तो सबसे बेस्ट हंग कर्ड ही हो सकता है।

hung curd

इसे बनाने के लिए एक गहरे कंटेनर को ऊपर छलनी रखें और उसके बाद उसमें मस्लिन का कपड़ा बिछाएं। उसपर दही डालें। इस कपड़े से दही को वैसे ही निचोड़ना है जैसे हम पनीर के लिए करते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि दही काफी नरम होता है इसलिए हल्के हाथों से ही निचोड़ें। अब इसे 30-40 मिनट तक ऐसे ही रख दें ताकि जितना हो सके उतना पानी निकल जाए। आप चाहें तो कपड़े की पोटली को कहीं टांग भी सकते हैं। इसके बाद आप 4-5 घंटे के लिए इसे फ्रिज में रख दें। आपका हंग कर्ड तैयार हो जाएगा।

Show More

seva_admin

GULAM MOHAMMED, EDITOR, SEVA BHARATI (HINDI NEWS PAPER), JODHPUR (Raj.) 342001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button